नवविवाहित रणवीर, दीपिका का प्रशंसकों ने स्वागत किया

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। इटली के लेक कोमा में शादी रचाने के बाद बॉलीवुड का नवविवाहित जोड़ा रविवार सुबह छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचा, जहां कैमरे के सामने दोनों हंसते-खिलखिलाते नजर आए। दोनों ने प्रशंसकों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।

हवाईअड्डे पर कई प्रशंसक उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे।

दीपिका जहां लाल बनारसी दुपट्टे में लिपटी थीं और उनके माथे पर सिंदूर, हाथ में मेहंदी और पारंपरिक लाल ‘चूड़ा’ था, वहीं रणवीर कुर्ता-पाजामा के साथ गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट में दिखे।

रणवीर कार से उतरते वक्त अपने हाथों से दीपिका को संभाल रहे थे, दोनों ने काले रंग के सनग्लास पहन रखे थे।

दोनों ने दो बार शादी की। पहली बार 14 नवंबर को कोंकणी रिवाज से सम्पन्न हुई, जबकि दोबारा 15 नवंबर को दोनों ने उत्तर भारतीय शैली में शादी की।

शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की।

वे बेंगलुरू में 21 नवंबर और मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन देंगे। फिल्मी दुनिया के लोगों के लिए एक दिसंबर को अलग से पार्टी रखी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493