नवाजुद्दीन ने ‘मंटो’ की भूमिका के साथ न्याय किया : नंदिता दास

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता नंदिता दास का कहना है कि अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म ‘मंटो’ में उर्दू लेखक सदत हसन मंटो की भूमिका के साथ पूरा न्याय किया है।

नंदिता ने आईएएनएस से कहा, “‘मंटो’ की पटकथा लिखते समय नवाज हमेशा मेरे दिमाग में थे। उनमें कई गुण हैं, जो मंटे से मिलते-जुलते हैं- गुस्सा, संवेदना। इन गुणों को पर्दे पर मंटो के किरदार में तब्दील करने में मदद मिली।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493