नवाजुद्दीन ने विशाल भारद्वाज संग काम की पुष्टि की

मुंबई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पुष्टि की है कि वह मशहूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज की एक फिल्म में काम कर रहे हैं और उनका कहना है कि यह सपना पूरे होने जैसा है।

नवाजुद्दीन रविवार को यहां 8वें जागरण फिल्म समारोह के समापन समारोह में उपस्थित हुए।

कृति सैनन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ किसी फिल्म में काम करने की चर्चाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हां, मैं विशालजी के साथ काम कर रहा हूं। फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं है। मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।”

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मेरे साथ कौन है लेकिन मैं इसे लेकर खुश हूं क्योंकि मैं हमेशा से विशालजी के साथ काम करना चाहता था। यह सपना पूरा होने जैसा है।”

इस समारोह में अभिनेता को ‘रजनीगंधा अचीवर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493