नवाजुद्दीन से हिदी सीखना चाहती हैं एमी जैक्सन

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री एमी जैक्सन चाहती हैं कि वह अपनी अगामी फिल्म ‘अली’ के सह-कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी को एक एकांत ग्रह में ले जाकर उनसे जल्द से जल्द हिंदी भाषा सीख लें।

पांचवे ‘लोनली प्लेनेट’ पत्रिका पुरस्कार समारोह में शामिल हुई एमी से जब पूछा गया कि वह किसे एकांत ग्रह में ले जाना चाहेंगी? उन्होंने कहा, “शायद नवाजुद्दीन को, क्योंकि मैं उनसे जल्दी हिंदी सीख लूंगी। मैंने अभी उनके साथ एक फिल्म की है, तो उनसे हिंदी सीखना चाहूंगी।”

सोहेल खान द्वारा निर्देशित फिल्म में नवाजुद्दीन इसके प्रमुख किरदार अली का की भूमिका निभा रहे हैं और इसमें उन्हें एमी के साथ थिरकते हुए भी देखा जाएगा।

अपनी अन्य फिल्मों के बात करते हुए एमी ने कहा, “मेरी अगली फिल्म रजनीकांत जी के साथ ‘2.0’ है, जिसकी वर्तमान में शूटिंग चल रही है।”

एमी की पिछली हिंदी फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493