नवाजुद्दीन 41वें जन्मदिन पर बेटे के पिता बने

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अपने 41वें जन्मदिन (मंगलवार) पर जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ तोहफा मिला। जन्मदिन पर उनके घर में बेटे की किलकारियां की गूंजीं।

नवाजुद्दीन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि नवाजुद्दीन जम्मू एवं कश्मीर में बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें खुशखबरी मिली कि उनकी पत्नी अंजलि ने बेटे को जन्म दिया है। यह उनका दूसरा बच्चा है। बेटे का जन्म पत्नी के गृहनगर जबलपुर में हुआ।

नवाजुद्दीन फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने इसे दोहरे जश्न का मौका बताया। उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं दूसरी बार पिता बनकर खुश हूं। हमने अभी उसका नाम नहीं सोचा है। मैं बेहद खुश हूं। यह परिवार में दोहरे जश्न का मौका होने जा रहा है।”

उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

नवाजुद्दीन ने ‘सरफरोश’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। उसके बाद अपनी दमदार अदाकारी से अपना लोहा मनवाया। उन्हें बेटी शोरा (6) भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493