नवाज अगले सप्ताह सऊदी अरब जाएंगे

इस्लामाबाद, 28 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले सप्ताह सऊदी अरब जाएंगे और वहां के नए सुल्तान से मुलाकात करेंगे।

डॉन ऑनलाइन की शनिवार को जारी रपट के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि शरीफ, सऊदी के शाह सलमान बिन अब्दुल्ल अजीज अल सऊद के विशेष आमंत्रण पर सऊदी अरब के दौरे पर जाएंगे।

शरीफ ने जनवरी में दो बार सऊदी अरब का दौरा किया था। पहली बार वह शाह अब्दुल्ला का स्वास्थ्य जानने के लिए सऊदी गए थे और दूसरी बार उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने तब के शाहजादे सलमान से मुस्लिमों को हो रही परेशानियों और पाकिस्तान के कुछ आतंकवादी समूहों को अरब के लोगों द्वारा दी जा रही वित्तीय मदद पर चर्चा की थी।

1999 में सेना द्वारा अपदस्थ किए जाने के बाद शरीफ सऊदी अरब में ही रहे थे। वह 2008 में पाकिस्तान लौटे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493