नवाज शरीफ तुर्कमेनिस्तान की यात्रा करेंगे

इस्लामाबाद, 24 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ तुर्कमेनिस्तान की दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। वह वहां अश्गाबाट में सतत परिवहन पर शुक्रवार से शुरू हो रहे वैश्विक सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष बान की मून भी सम्मेलन में 1,500 प्रतिभागियों के साथ हिस्सा लेंगे, जिसमें उनके साथ केंद्र और राज्यों के प्रमुख, मंत्री, निजी क्षेत्रों के प्रमुख, सामाजिक कार्यकर्ता और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी होंगे।

इस सम्मेलन में वर्ष 2030 तक स्थाई विकास के लिए सतत परिवहन की भूमिका और विकास पर चर्चा होगी।

इस यात्रा के दौरान शरीफ तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बरदीमुहम्मेदोव के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493