नशीले पदार्थो की तस्करी में भारतवंशी वकील को जेल

टोरंटो, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। कनाडा में भारतीय मूल के एक वकील को नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में चार साल कारावास की सजा सुनाई गई है।

कनाडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन(सीबीसी) की रपट के अनुसार, जस्टिन सिद्धू को इस साल जून में नशीले पदार्थो की तस्करी का दोषी पाया गया और मंगलवार को उसे सजा सुनाई गई। सिद्धू पर एक रिमांड केंद्र में एक कैदी को छह ग्राम प्रतिबंधित मेथमफेटामीन पहुंचाने का आरोप था, जो सही साबित हुआ।

अलबर्टा के निवासी सिद्धू ने 19 सितंबर, 2013 को जन्मदिन और क्रिसमस कार्ड में छिपाकर नशीला पदार्थ कैदी तक पहुंचाया था।

कार्ड एक लिफाफे में रखे हुए थे और सिद्धू ने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि लिफाफे में खास दस्तावेज हैं।

सुरक्षाकर्मी ने जब पत्र का लिफाफा खोला तो उसमें कुछ कागज, एक तस्वीर, सिगरेट रोलिंग पेपर, एक जन्मदिन कार्ड और एक क्रिसमस कार्ड और छह ग्राम मेथमफेटामाइन मिले।

न्यायाधीश जॉन लिटिल ने पद का दुरुपयोग करने के लिए सिद्धू को चार साल जेल की सजा सुनाई।

रपट के अनुसार, सिद्धू के वकील पीटर रॉयल ने तर्क दिया कि कार्ड के अंदर मादक पदार्थ होने की बात उसके मुवक्किल को पता होने का कोई सबूत नहीं है।

रॉयल ने कहा कि उनका मुवक्किल अपील करना चाहता है यानी सिद्धू अभी जेल से बाहर रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493