नशेड़ी से फेशियल कराती थीं मैडोना

न्यूयॉर्क, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड गायिका व अभिनेत्री मैडोना एक समय पैसे की कमी के कारण हेरोइन का नशा करने वाली एक लड़की से फेशियल कराया करती थीं।

अमेरिका में अपने एमडीएनए स्किन लाइन को लांच करने के मौके पर उन्होंने ऐसी जगह के बारे में बताया जहां पॉप की दुनिया की रानी बनने से पहले वह फेशियल कराया करती थीं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ ने मैडोना के हवाले से बताया, “मुझे याद है जब मैं लोअर ईस्ट साइड में रहा करती थी और मेरे पास वास्तव में ज्यादा पैसे नहीं होते थे और वहां पहले और दूसरे एवेन्यू के बीच सातवें स्ट्रीट पर एक सैलून हुआ करता था और वहां पर एक लड़की काम करती थी। मैं जानती हूं कि यह थोड़ा अजीब है..लेकिन वह हेरोइन की लती थी और उसने मेरा बहुत अच्छी तरह से फेशियल किया और मैं उसके पास जाऊंगी और हम किसी तरह से व्यापार करेंगे।”

उन्होंने कहा, “त्वचा मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रही है और मैं कम उम्र से ही अपनी त्वचा की देखभाल करती आई हूं।”

मैडोना ने साल 2014 में एमडीएनए लांच किया था, जो यहां बर्नीज में लांच होने से पहले सिर्फ जापान में उपलब्ध था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493