नसीरुद्दीन बिन संभव नहीं था समानांतर सिनेमा : सुधीर मिश्रा

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार सुधीर मिश्रा ने कहा कि उनके फिल्म जगत से जुड़ने के कई कारण हैं, जिनमें से एक दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह हैं।

उनका मानना है कि नसीरुद्दीन के बिना फिल्म जगत में समानांतर सिनेमा का वजूद पाना संभव नहीं था।

सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में सातवें जागरण फिल्म समारोह के उद्घाटन के दौरान यहां नसीरुद्दीन शाह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।

मंच पर नसीरुद्दीन के परिचय के दौरान मिश्रा ने कहा, “मैं अपने जीवन में इस पल का इंतजार कर रहा था। इनके बारे में क्या कहा जाए। मैं अपने बचपन में सागर कस्बे में रहता था और बिना टिकट के इनका नाटक ‘पांचवान सवार’ देखने दिल्ली आया था।”

मुंबई में मिश्रा के फिल्मजगत से जुड़ने के कारणों में से एक नसीरुद्दीन हैं। इनके बिना समांतर सिनेमा का वजूद संभव ही नहीं था।

वहीं, फिल्मकार केतन मेहता ने कहा, “मेरा मानना है कि नसीरुद्दीन भारतीय सिनेमा के पहले आधुनिक अभिनेता हैं। उनके काम से सिनेमा की अगली पीढ़ी काफी प्रभावित हुई है।”

दिल्ली के बाद यह फिल्म समारोह कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा, मेरठ, देहरादून, हिसार, लुधियाना, पटना, रांची, जमशेदपुर, रायपुर, इंदौर, भोपाल की यात्रा करेगा और इसका समापन मुंबई में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493