नहीं पता मुझे क्या चाहिए : रीटा ओरा

लॉस एंजेलिस, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। पॉप स्टार रीटा ओरा जिनकी अभिनेता एंड्रय गारफील्ड के साथ रोमांस की खबरे जोरों पर हैं, उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें किस चीज की तलाश है।

लॉस एंजेलिस, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। पॉप स्टार रीटा ओरा जिनकी अभिनेता एंड्रय गारफील्ड के साथ रोमांस की खबरे जोरों पर हैं, उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें किस चीज की तलाश है।

रीटा ने ‘पीपल डॉट कॉम’ को बताया, “मुझे नहीं पता कि मुझे क्या चाहिए। वास्तव में मेरी कोई टाइप नहीं है।”

गायिका जो पहले कैल्विन हैरिस और रॉब कार्दशियां जैसी शख्सियतों को डेट कर चुकी हैं, ने हाल ही में एक एकल गीत ‘लेट यू लव मी’ रिलीज किया है जो संबंधों की प्रतिबद्धताओंको पूरा करने के संघर्षों पर आधारित है।

रीटा ने कहा कि अब उन्हें अपने जीवन में रोमांटिक संबंध को लाने में कोई परेशानी नहीं है।

उन्होंने कहा, “मुझे अब कोई परेशानी नहीं है। मेरे आसपास बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमने अपने संबंधों को बनाए रखने की कोशिश करते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि अतीत में उनके संबंध बाकी लोगों की तरह ही थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493