..नहीं रहीं लॉरियल की वारिस लिलियन बेटनकोर्ट

पेरिस, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। सौंदर्य प्रसाधन कंपनी लॉरियल की वारिस लिलियन बेटनकोर्ट का निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं।

पेरिस, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। सौंदर्य प्रसाधन कंपनी लॉरियल की वारिस लिलियन बेटनकोर्ट का निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं।

बीबीसी ने गुरुवार को जानकारी दी कि उन्होंने बीती रात को घर में ही आखिरी सांस ली।

साल 2017 में उनकी कुल संपत्ति 40 अरब डॉलर होने का अनुमान लगाया गया था। वह विश्व की सबसे धनी महिला भी थीं।

उन्होंने वर्ष 2012 में कंपनी का बोर्ड छोड़ दिया था और उसके बाद उन्हें सार्वजनिक तौर पर कम ही देखा गया लेकिन वह उम्र बढ़ने की वजह से भूलने की बीमारी का पता चलने के बाद शोषण मामले के कारण सुर्खियों में रहीं।

कंपनी के चेयरमैन और सीईओ जीन पॉल एगॉन ने कहा, “हम लिलियन बेटनकोर्ट को हमेशा सराहते रहे। वह हमेशा ही लॉरियल, कंपनी और इसके कर्मचारियों से जुड़ी रहीं।”

उन्होंने कहा, “लिलियन का कंपनी की सफलता में योगदान रहा है। सौंदर्य से परिपूर्ण महिला हमें छोड़कर चली गई और हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे।”

समाचर एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वर्ष 1952 में उनके पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने लॉरियल की बागड़ोर संभाली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493