नाइजर में बोको हराम के 15 लड़ाके ढेर

अबुजा (नाइजीरिया), 25 जून (आईएएनएस)। नाइजीरियाई सुरक्षा बलों (एफडीएस) ने सीमा से लगे पश्चिम अफ्रीका गणराज्य के दीफा इलाके में 18 से 23 जून के बीच हुए संघर्षो में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 15 लड़ाकों को मार गिराया और 20 अन्य लड़ाकों को गिरफ्तार कर लिया। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नाइजीरिया के ग्वेसकेरू कम्यून में इस्लामिक हमलों के बाद एफडीएस ने इलाके में जमीनी और हवाई अभियान शुरू किया। इस्लामिक हमलों में करीब 38 नागरिकों की मौत हो गई थी।

नाइजीरिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मुस्तफा लेडरू ने कहा कि सेना के ताजा अभियान में कम से कम 15 आतंकवादी मारे गए हैं, 20 अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, एक सश वाहन कब्जे में ले लिया गया है तथा 20 मोटरसाइकिल नष्ट कर दिए गए।

चाड झील के किनारे बसे अन्य अफ्रीकी देशों की ही तरह नाइजीरिया में भी पिछले तीन महीनों में बोको हराम घातक हमले कर रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों और सैनिकों की मौत हो चुकी है।

नाइजीरिया और चाड के सैन्य बलों ने हाल में बोको हराम के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है, ताकि चाड झील के आस-पास के इलाके को बोको हराम के हमलों से सुरक्षित रखा जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493