‘नाइजर में मारे गए अमेरिकी सैनिक खुफिया जानकारी जुटा रहे थे’

वाशिंगटन, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के सैन्य अधिकारियों ने कहा कि इस माह की शुरुआत में अफ्रीकी देश नाइजर में हमले का शिकार हुआ अमेरिकी सैन्य दल इलाके के एक आतंकवादी प्रमुख के बारे में खुफिया जानकारी एकत्र कर रहा था।

चार अक्टूबर को हुए इस हमले में चार अमेरिकी व पांच नाइजीरियाई सैनिक मारे गए थे जबकि दो अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे।

अधिकारियों ने ‘सीएनएन’ को गुरुवार को बताया कि इस इकाई को आतंकवादी संगठन के प्रमुख की हत्या या उसे हिरासत में लेने के आदेश नहीं दिए गए थे।

ऐसे मिशन अन्य विशेष अभियान दलों को ही सौंपे जाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि यह आतंकवादी संगठन बुर्किना फासो में हुए आतंकवादी हमलों में शामिल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493