नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने न्यूनतम वेतन विधेयक पर हस्ताक्षर किए

अबुजा, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने राष्ट्रीय न्यूनमतम वेतन विधेयक को कानूनी रूप देने के लिए इस पर हस्ताक्षर किए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नए राष्ट्रीय वेतन अधिनियम में एक महीने का वेतन 30,000 नाइरा (करीब 83.33 डॉलर) स्वीकृत किया गया है। जिसे नेशनल असेंबली के दोनों चैंबर द्वारा पारित किया गया है।

नेशनल असेंबली मामलों के लिए राष्ट्रपति के वरिष्ठ विशेष सहायक इता एनंग ने कहा कि इसका कार्यान्वयन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

उन्होंने कहा कि यह 25 से कम कर्मचारियों वाले संगठनों को छोड़कर देश भर के सभी श्रमिकों के लिए है।

उन्होंने गुरुवार को कहा, “यह नाइजीरिया में श्रम कार्यो के सभी नियोक्ताओं के लिए अनिवार्य है कि वे अपने श्रमिकों को 30,000 नाइरा की राशि का भुगतान करें।”

अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि न्यूनतम मजदूरी का कार्यान्वयन 18 अप्रैल से प्रभावी होगा।

नवंबर 2018 में, नाइजीरिया के संगठित मजदूरों ने अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू करने की धमकी दी, ताकि नई न्यूनतम मजदूरी की अपनी मांग का जवाब देने में सरकार की विफलता का विरोध किया जा सके।

श्रमिक संघ संघीय सरकार से वर्तमान आर्थिक वास्तविकताओं, विशेष रूप से देश में मुद्रास्फीति की उच्च दर का हवाला देते हुए, राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 18,000 नाइरा (50.07 डॉलर) से बढ़ाकर 30,000 नाइरा करने की मांग कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493