नाइजीरिया के राष्ट्रपति चुनाव में बुहारी निर्वाचित

अबुजा, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। नाइजीरिया में विपक्षी ऑल प्रोग्रेसिव कांग्रेस के उम्मीदवार मुहम्मद बुहारी राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जीत गए हैं। उनके निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा बुधवार को की गई। यह पहली बार है जब देश के राष्ट्रपति चुनाव में किसी विपक्षी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

इससे पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने हार स्वीकार करते हुए कहा था कि उन्होंने देश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के अपने वादे को पूरा किया है।

स्वतंत्र राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिक घोषणा के पूर्व ही जोनाथन ने बुहारी को चुनाव जीतने के लिए बधाई दे दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव में बुहारी को 15,424,921 मत मिले, जबकि जोनाथन को 12,853,162 मत मिले। बुहारी ने जोनाथन को 2,571,759 मतों के अंतर से हराया।

नाइजीरिया के पूर्व सैन्य शासक बुहारी ने साल 2003-2011 के बीच भी राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमाई थी, लेकिन वह तीन बार इसमें विफल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493