नाइजीरिया ने करोड़ों का नकली माल नष्ट किया

लागोस, 3 मार्च (आईएएनएस)। नाइजीरियाई सरकार ने गुरुवार को 2.4 अरब नाइरा (1.2 करोड़ डॉलर) का नकली माल नष्ट कर दिया।

ये सामान नाइजीरिया के कापीराइट आयोग ने एनुगु प्रांत में छापा मारकर जब्त किया था। आयोग के महानिदेशक एफाम एजेकुदे ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, नष्ट किए गए नकली सामानों में मुख्यत: सॉफ्टवेयर, किताबें, सीडी और डीवीडी हैं।

एजेकुदे ने कहा, “पायरेसी एक अपराध है, व्यापार नहीं। इसलिए हम इन सामानों को नष्ट कर रहे हैं। इससे हम पायरेसी करने वालों को एक चेतावनी दे रहे हैं कि यह धंधा अब नहीं चलेगा।”

उन्होंने बताया कि आयोग ने पिछले पांच सालों में 227 पायरेसी रोधी छापे मारे हैं और 537 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493