नाइजीरिया ने बोको हराम के परिवार के सदस्यों को पकड़ा

लागोस, 20 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरिया में बोको हराम के कब्जे से भागे 37 लोगों को सैन्य अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का संदेह है कि ये बोको हराम आतंकवादियों के परिवार के सदस्य हो सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेना के एक प्रवक्ता का हवाला देते हुए कहा कि मंगलवार को योबे राज्य के गुजबा क्षेत्र से 30 लोगों को, जबकि सात अन्य लोगों को कामुया से पकड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि संदिग्धों का दावा है कि वह बोर्नो में बोको हराम के ठिकानों से बचकर भागे थे।

सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल इन सभी लोगों की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493