Monday , 20 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » नाइजीरिया : बम विस्फोटों में 15 मरे

नाइजीरिया : बम विस्फोटों में 15 मरे

अबुजा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में हुए बम विस्फोटों में कम से कम 15 लोग मारे गए और 39 अन्य घायल हुए।

समाचार एजेंसी सिंहुआ ने शनिवार को अधिकारियों के हवाले से कहा, न्यन्या में शुक्रवार को हुए विस्फोट में दो लोग मारे गए और 19 घायल हुए।

अधिकारी ने कहा, दूसरा विस्फोट कुजे इलाके में हुआ, जिसमें 13 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हुए।

अबुजा अभियान राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के समन्वयक (एनईएमए) इशाया चोनोको ने इन आंकड़ों की पुष्टि की।

अबुजा पुलिस आयुक्त विल्सन इनेलेगू ने भी आंकड़ों की पुष्टि की है।

नाइजीरिया : बम विस्फोटों में 15 मरे Reviewed by on . अबुजा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में हुए बम विस्फोटों में कम से कम 15 लोग मारे गए और 39 अन्य घायल हुए।समाचार एजेंसी सिंहुआ ने शनिवार को अध अबुजा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में हुए बम विस्फोटों में कम से कम 15 लोग मारे गए और 39 अन्य घायल हुए।समाचार एजेंसी सिंहुआ ने शनिवार को अध Rating:
scroll to top