अबुजा, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया में माइदुगुरि के पास की एक मस्जिद में हुए दो विस्फोटों में 30 लोगों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि हमला मुलाई में गुरुवार रात को हुआ।
राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद के अंदर विस्फोट किया, जबकि दूसरे आत्मघाती हमलावर ने उस समय विस्फोट कर दिया, जब लोगों ने बचकर निकलने की कोशिश की।
इस हादसे में घायल हुए लोगों को माइदुगुरि शिक्षण अस्पताल विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया है।
अभी तक किसी भी आतंकवादी गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
गौरतलब है कि गुरुवार को हुआ यह हमला माइदुगुरि में इस सप्ताह इस तरह का दूसरा हादसा है। इससे पहले मंगलवार को अन्य स्थानों पर कई विस्फोट हुए थे, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी।
शहर में पिछले महीने में हुए तीन विस्फोटों में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath