नाइजीरिया में आत्मघाती विस्फोट, 10 मरे

अबुजा, 16 नवंबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया के माइदुगुरि में चार आत्मघाती हमलावरों ने 10 लोगों की जान ले ली। कई लोग घायल भी हुए हैं।

‘बीबीसी’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमलावरों ने मुना जिले में इन घटनाओं को अंजाम दिया है। हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थीं।

किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस्लामिक आतंकवादी संगठन- बोको हराम बोर्नो राज्य के माइदुगुरि में कई हमलों का जिम्मेदार रहा है।

वह हमलों के लिए अधिकांश महिला आत्मघाती हमलावरों का इस्तेमाल करता है।

राज्य में सरकारी अधिकारी बेलो डंबट्टा ने कहा कि पहला विस्फोट शाम की नमाज करने एकत्र हुए लोगों के एक समूह के करीब हुआ, जिसमें सात की मौत हो गई।

एक और हमलावर ने घर के अंदर विस्फोट कर दिया और अन्य दो अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही खुद को उड़ा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493