नाइजीरिया में ट्रक भीड़ में घुसा, 20 लोग मरे

अबुजा, 13 जनवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया के एकिटी राज्य के एक बाजार में एक ट्रक भीड़ के बीच घुस गया। बेकाबू ट्रक ने कम से कम 20 लोगों की जान ले ली। अधिकारियों व प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी रविवार को दी।

एकिटी पुलिस के प्रवक्ता कालेब इकेचुकवू के मुताबिक, शनिवार की देर शाम यह हादसा उस वक्त हुआ, जब चावल की बोरियां लदे ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रक इवोरोको मुख्य बाजार में भीड़ के बीच जा घुसा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि बचाव दल ने घटनास्थल से कम से कम 20 शवों को हटाया।

एक प्रत्यक्षदर्शी बिसी अयेदुन ने बताया कि बाजार के बाहरी हिस्से में हुए इस हादसे में मारे गए लोगों में ज्यादातर खरीदार और पटरी पर समान बेचने वाले दुकानदार थे।

अयेदुन ने कहा, “चालक ने जब नियंत्रण खोया, उस समय ट्रक काफी रफ्तार में था। जिन लोगों की मौत हुई है, वे सड़क किनारे खरीदारी कर रहे थे।”

पुलिस के मुताबिक, हादसे की जांच चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493