नाइजीरिया में फिदायीन हमला, 12 मरे

बचाव दल के नेता हासन चिबोक ने कहा कि बचाव अभियान के दौरान 12 लोगों के शव पाए गए, लेकिन मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। एक आपात कर्मी ने कहा कि बचाए गए घायल लोगों की संख्या 28 तक पहुंच गई है।

दो अनाम सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि पांच संदिग्ध फिदायीन हमलावरों ने चिबोक के साप्ताहिक बाजार में प्रवेश किया, लेकिन उनमें से तीन ने खुद को उड़ाया, जिससे कस्बे में तबाही मच गई।

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि दो अन्य संदिग्ध फिदायीन हमलवारों को पकड़ा जाना बाकी है, जो घटना के तत्काल बाद वहां से भाग निकले।

उल्लेखनीय है कि चिबोक कस्बे से 21 माह पहले 200 स्कूली छात्राओं को बोको हराम के आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493