नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में 26 मरे

अबुजा, 6 फरवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया के पश्चिमोत्तर राज्य जमफारा में बंदूकधारियों द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में 26 लोगों की मौत हो गई।

अबुजा, 6 फरवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया के पश्चिमोत्तर राज्य जमफारा में बंदूकधारियों द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में 26 लोगों की मौत हो गई।

हमलावरों ने सात लोगों का अपहरण भी किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने पुष्टि कर कहा कि मदा जिले के सात गावों में सशस्त्र हमलावरों ने धावा बोल दिया और 15 लोगों की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा राज्य के बतौना गांव में भी इसी समय सशस्त्र हमलावरों ने हमला बोला और 11 लोगों की हत्या कर दी। हमलावरों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया।

हमलावरों ने एक शख्स और छह महिलाओं का अपहरण भी कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493