नाइजीरिया में बोका हराम के 22 आतंकवादी ढेर

लागोस, 26 सितंबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया के बोर्नो में एक हमले में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 22 आतंकवादी ढेर हो गए।

सेना के प्रवक्ता कर्नल सानी उस्मान ने बयान जारी कर कहा कि इस आतंकवादी हमले में चार जवान भी शहीद हो गए जबकि दो अन्य घायल हैं।

उन्होंने बताया कि 36 हैंड ग्रेनेड और रॉकेट लांचर से यह हमला किया गया। जवानों ने आतंकवादियों के पास से दो एके-47 राइफल, एक जी3 राइफल और 36 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493