नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकवादी ढेर

लागोस, 26 जनवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोरनो के मैदुगुरी सहित अन्य कस्बों में नाइजीरियाई सैनिकों की कार्रवाई में कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन बोको हराम के आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ को एक सूत्र ने बताया कि बोरनो की राजधानी मैदुगुरी में हमला करने वाले आतंकवादियों को राज्य में तैनात सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया।

सूत्र के मुताबिक, घायल हुए कई आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

सूत्र ने बताया कि आतंकवादियों के पास से बख्तरबंद वाहन, भारी बंदूक, मशीनगन और दूसरे खतरनाक हथियार जब्त किए गए।

सूत्र ने बताया कि आतंकवादियों के विस्फोटकों से भरे तीन वाहनों को भी नष्ट कर दिया गया।

बोरनो में कार्यरत सिन्हुआ के एक रिपोर्टर ने बताया कि कोंडुगा इलाके में नाइजीरियाई सेना ने रविवार को दो बार आतंकवादियों के हमले को नाकाम किया।

रिपोर्टर ने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में कुछ सैनिक शहीद हुए और कुछ घायल भी हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493