नाइजीरिया में मस्जिद में विस्फोट, 6 मरे

अबूजा, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, ‘नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी’ ने एक बयान में कहा कि माइदुगुरि शहर में बम विस्फोट उस वक्त हुआ, जब नमाजी दिन की पहली नमाज के लिए इकट्टा हुए थे।

चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि बम विस्फोट के बाद 17 से ज्यादा घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, पिछले गुरुवार को माइदुगुरि से लगते मोलाय में एक मस्जिद में दो आत्मघाती हमले हुए थे, जिसमें 29 लोग मारे गए थे। मृतकों में ज्यादातर नमाजी थे।

हमलों के लिए आतंकवादी गुट बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया गया था। इसने बीते वर्षो में नाइजीरिया की राजधानी अबूजा और उत्तरी क्षेत्र में कई बम विस्फोटों को अंजाम दिया है।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने अपने सैन्य प्रमुखों को दिसंबर तक देश से बोको हराम को उखाड़ फेंकने का आदेश दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493