नाइजीरिया में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत

अबुजा, 13 फरवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया में गुरुवार को हुए विस्फोट में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई। विस्फोट नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में हुआ, जहां आतंकवादी संगठन बोको हराम की सक्रियता सबसे अधिक है। विस्फोट के लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्मघाती हमला था या नहीं। मृतकों और घयलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है।

हमला बोर्नो राज्य के बियू शहर में हुआ, जहां गुरुवार को बाजार लगा था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने फोन पर बताया, “बियू में बाजार का दिन था, इसलिए वहां खूब भीड़ थी। इसी बीच हमें अचानक एक विस्फोट सुनाई दिया।”

स्थानीय लोगों ने विस्फोट के लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया है, जो वर्ष 2009 से ही नाइजीरिया की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।

बोको हराम ने नाइजीरिया, नाइरिया, कैमरून तथा चाड की सेना द्वारा अपने खिलाफ इन देशों में चलाए गए अभियान के बाद और अधिक हमले की धमकी देने वाला वीडियो जारी किया है।

बोको हराम का स्थानीय भाषा में अर्थ ‘गैर-इस्लामिक शिक्षा पाप’ है। यह आतंकवादी संगठन अफ्रीका की सर्वाधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में इस्लामिक शरीअत लागू करना चाहता है। नाइजीरिया की सीमा से सटे कैमरून, चाड और नाइजर में भी इसका प्रभाव है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493