पहली घटना मैदागुरी के अजीलारी इलाके में देर रविवार को घटी, जहां एक आत्मघाती हमलावर ने एक मस्जिद के भीतर खुद को उड़ा लिया। इस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए।
पहले विस्फोट के पांच मिनट बाद गोमरी इलाके में दो अन्य विस्फोट हुए, जिसमें 30 लोग घायल हो गए।
नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता सनी कुकाशेका उस्मान ने विस्फोटों की पुष्टि करते हुए कहा कि हालांकि विस्तृत विवरण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन ये हमले आतंकवादी संगठन बोको हराम की हताशा के उच्च स्तर को दर्शाते हैं।
सेना प्रवक्ता ने कहा, “हम यह बात कहना पसंद करेंगे कि बोको हराम के आतंकवादियों को कम से कम समय में हराने के प्रयास से नाइजीरियाई सेना विचलित नहीं होगी।”
dharmpath.com dharmpath