लागोस, 1 अगस्त (आईएएनएस)। नाइजीरिया के ओगुन राज्य में लागोस-इबादन एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संघीय सड़क सुरक्षा आयोग के कमांडर अदेगोके अदेतुंजी ने बताया कि टक्कर दो ट्रकों तथा दो वाणिज्यिक वाहनों के बीच हुई।
नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना राजमार्गो की खस्ता हालत, अनुचित रखरखाव वाले वाहनों तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण होती है और सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों का आंकड़ा काफी ऊंचा है।
dharmpath.com dharmpath