नाइजीरिया में 2 विस्फोट, 44 की मौत

लागोस, 6 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरिया के उत्तरी मध्य क्षेत्र में स्थित शहर जोस में दो बम विस्फोटों में 44 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को मामले की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, नाईजीरिया की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (नेमा) के निदेशक मोहम्मद अब्दुलसलाम ने रविवार को हुए मामले की पुष्टि करते हुए संवाददाताओं से यहां कहा कि इन हमलों में 48 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जोस के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सरकार ने एक बयान जारी कर दोनों हमलों की निंदा की। इसके साथ ही सरकार ने हमलावरों को राज्य में साजिशकर्ताओं को ऐसे लोगों की संज्ञा दी जो देश में शांति स्थापित नहीं होने देना चाहते।

सरकार ने शहर में रहने वाले लोगों को सचेत रहने की सलाह दी, साथ ही कहा कि सुरक्षा हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493