नाइजीरिया विश्व कप के दावेदारों में नहीं : कोच

अबुजा, 3 जून (आईएएनएस)। नाइजीरिया फुटबाल टीम के मुख्य कोच र्गेनोट रोर का मानना है कि आगामी फीफा विश्व कप में खिताब के संभावित विजेताओं में उनकी टीम शामिल नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रोर ने नाइजीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी से कहा कि टीम की मौजूदा फीफा रैंकिंग से साफ लगता है कि वह खिताब जीतने के दावेदारों में शामिल नहीं है।

रोर ने कहा, “हमारे लिए यह जरूरी है कि हम यह ना सोचें कि टीम विश्व कप जीत सकती है। हम खिताब के दावेदारों में नहीं हैं। यदि फीफा रैंकिंग को देखें तो आपको पता चलेगा कि यहां पर कई टीमें हैं जो हमसे अच्छी हैं।”

नाइजीरियाई टीम फीफा रैंकिंग में 47वें और अफ्रीका में छठे नंबर पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493