नाइट राइडर्स के हॉग को लगी फटकार

कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के बांए हाथ के स्पिनर ब्रेड हॉग को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दौरान अनुचित भाषा के उपयोग के कारण मैच रैफरी ने फटकार लगाई है। आईपीएल ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की घोषणा की है।

बयान में कहा गया है, “कोलकाता नाइट राइडर्स के ब्रेड हॉग को अनुचित भाषा, कार्यो और इशारे के इस्तेमाल के कारण मैच रैफरी ने फटकार लगाई है।”

बयान में कहा गया है, “हॉग ने आईपीएल के लेवल एक के अनुच्छेद 2.1.7 के उल्लंघन की बात को स्वीकार किया है और सजा को भी कबूल किया है।”

आईपीएल के लेवल एक के उल्लंघन में मैच रैफरी का फैसला अंतिम होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493