नाइस के चोटिल डिफेंडर सोकेट फुटबाल मैदान से बाहर

पेरिस, 10 जनवरी (आईएएनएस)। नाइस टीम के राइट-बैक अर्नाड सोकेट पैर की चोट के कारण दो से तीन माह के लिए फुटबाल मैदान से बाहर हो सकते हैं।

लीग-1 क्लब नाइस ने इसकी घोषणा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोकेट को मजबूरन पिछले शनिवार को फ्रेंच कप में टोउलोउस के खिलाफ खेले गए मैच में बाहर होना पड़ा।

नाइस ने एक बयान में कहा, “इसकी पुष्टि हो गई है कि सोकेट के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। इस सीजन की पहली छमाही में टीम के सबसे अहम खिलाड़ी रहे सोकेट दो से तीन माह के लिए फुटबाल जगत से बाहर हो गए हैं।”

नाइस के 25 वर्षीय खिलाड़ी सोकेट ने इस सीजन में क्लब के लिए 18 मैच खेले हैं।

क्लब ने कहा, “क्लब सोकेट के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है और इसमें कोई शक नहीं है कि वह और भी मजबूत होकर टीम में वापसी करेंगे।”

लीग-1 की अंक तालिका में नाइस क्लब छठे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493