नाईजीरिया में आत्मघाती हमले, 7 मरे

नाईजीरियाई सेना के प्रवक्ता कर्नल सानी कुकाशेका उस्मान ने कहा कि तीन आत्मघाती हमलावरों ने देर मंगलवार को मैदुगुरी शहर में भीड़भाड़ वाले इलाके में खुद को उड़ा लिया। इस हमले में 11 अन्य घायल हो गए।

प्रवक्ता ने कहा, “विस्फोट तीन मिनट के अंतराल पर हुआ। मृतकों में तीनों हमलावरों की भी गिनती की गई है।”

हमले का आरोप आतंकवादी समूह बोको हराम पर लगा है। एक इस्लामिक राष्ट्र के निर्माण के लिए सरकार से लड़ाई लड़ रहे बोको हराम उत्तरी क्षेत्र एवं नाईजीरिया की राजधानी में कई सालों से हमलों को अंजाम देते आ रहे हैं।

पिछले महीने मैदुगुरी के अजिलारी इलाके में चार आत्मघाती हमलों में कम से कम 54 लोग मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493