नाओमी ने रैंप पर उतर सबको चौंकाया

लॉस एंजेलिस, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरमॉडल नाओमी कैंबेल ने यहां फैशन ब्रांड बरबरी के हालिया फैशन शो में रैंप पर उतरकर सबको चौंका दिया।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, नाओमी (44) ने गुरुवार को लंदन स्थित ग्रिफिथ ऑब्जर्वेटरी में बरबरी के फैशन शो के लिए रैंप पर उतरीं। उन्हें रैंप पर देख दर्शकदीर्घा में बैठे स्टार सहित सभी लोग चौंक गए। नाओमी मॉडल जॉर्डन डन के साथ बरबरी के स्प्रिंग/समर 2015 संग्रह के चेहरे के रूप में नजर आईं। रैंप पर उनके साथ शेर्लोट विगिंस और सैम रोलिनसन भी थे।

लंदन में हुए इस फैशन शो के दौरान बरबरी मॉडल कारा डेलेविंग्ने और सुकी वॉटरहाउस ने अपनी मॉडल सहेलियों का मनोबल बढ़ाया। वे दोनों अभिनेत्री रोजी हंटिंगटनव व्हाइटली के साथ पहली पंक्ति में बैठी हुई थीं।

पूर्व दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम का परिवार भी फैशन शो देखने पहुंचा था। बेकहम की तीन साल की बेटी हार्पर अपने पिता की गोद में बैठी हुई थी।

नाओमी ने फैशन शो की एक समूह तस्वीर फोटो साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर शेयर की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493