नागपुर टेस्ट : भोजनकाल तक द. अफ्रीका के 4/96

नागपुर, 27 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को भोजनकाल तक 310 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। मेहमान अभी भी लक्ष्य से 205 रन दूर हैं।

कप्तान हाशिम अमला 28 और फाफ दू प्लेसिस 23 रनों पर नाबाद लौटे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े हैं। अमला ने 93 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया है जबकि प्लेसिस ने 66 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया है।

दूसरे दिन स्टम्प्स तक अमला 3 और डीन एल्गर (10) नाबाद लौटे थे। एल्गर 18 रन के निजी स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन की गेद पर आउट हुए। उनका विकेट 40 के कुल योग पर गिरा।

अब्राहम डिविलियर्स (9) को अश्विन ने पगबाधा आउट किया। डिविलियर्स क विकेट58 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद अमला और प्लेसिस इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दे चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493