नागपुर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने रविवार को विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी वनडे मैच में भारत के सामने 243 रनों का आसान लक्ष्य रखा है।
आस्ट्रेलिया के लिए उप-कप्तान डेविड वार्नर ने 62 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 53 रनों की पारी खेली। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया अच्छी शुरुआत के बाद भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाई और 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 242 रनों तक ही सीमित रह गई। अंत में उसके लिए ट्रेविस हेड ने 42 तथा मार्कस स्टोइनिस ने 46 रनों का पारियां खेलीं।
पटेल के अलावा भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए। केदार जाधव, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक सफलता मिली।
dharmpath.com dharmpath