काठमांडू, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार देश के नागरिकों को संविधान द्वारा मिले अधिकारों को पूरी तरह से मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
काठमांडू, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार देश के नागरिकों को संविधान द्वारा मिले अधिकारों को पूरी तरह से मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री ओली ने 67वें अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर अपने संदेश में कहा, “नेपाल सरकार नागरिक और राजनैतिक अधिकारों के साथ-साथ विभिन्न आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों को लोगों का मूलभूत अधिकार मानती है।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ओली ने नेपाल के तराई में मधेसी और कुछ अन्य जातीय समुदायों के आंदोलन पर कहा कि सरकार इस मुद्दे को संवैधानिक और राजनैतिक रूप से निपटाने की पूरी कोशिश कर रही है।
उन्होंने नेपाल सरकार के सामने उन चुनौतियों का भी जिक्र किया जो सितंबर के मध्य से मधेसी आंदोलन की वजह से नेपाल-भारत सीमा पर पैदा हुई हैं और जिनकी वजह से देश में ईंधन और जरूरी वस्तुओं का अभाव हो गया है।
dharmpath.com dharmpath