नागार्जुन के जन्मदिन पर टिकट जारी होगा

चेन्नई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्म ‘निर्मला कांवेंट’ में अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन के गीत की याद में सोमवार को उनके जन्मदिन पर उनके बेटे नागा चैतन्य और अखिल एक निजी ‘टिकट’ जारी करेंगे।

नागार्जुन ने ‘निर्मला कावेंट’ में ‘कोठा कोठा बाशा’ का कवर संस्करण गाया था।

नागार्जुन ने एक बयान में कहा, “यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा क्षण है। मुझे एक गायक के रूप में स्वीकार करने के लिए मैं अपने प्रशंसकों और उद्योग का आभार व्यक्त करता हूं।”

टिकट में ताजमहल के पास गायक के रूप में नागार्जुन का पोस्टर दर्शाया गया है।

नागा चैतन्या और अखिल ने एक बयान में कहा, “इस टिकट में नागार्जुन जैसे बहुमुखी कलाकार की आवाज के जरिए तेलुगू फिल्म उद्योग के संगीत का कौशल दिखाया गया है।”

कुल 10,000 टिकट छापे गए हैं, जिन्हें सोमवार दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493