नागार्जुन ने पत्नी के साथ देखी ‘हमारी अधूरी कहानी’

हैदराबाद, 13 जून (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय सिने जगत के चर्चित अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने पत्नी अमला अक्किनेनी के साथ अपनी शादी की सालगिरह पर ‘हमारी अधूरी कहानी’ देखी, जिसमें अमला का अहम किरदार है।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी, विद्या बालन और राजकुमार राव मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की स्क्रीनिंग गुरुवार को हैदराबाद में रखी गई थी। वहां मौजूद एक सूत्र ने बताया, “नागार्जुन और अमला ने परिवार के साथ एक साथ यह फिल्म देखी। उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है। अमाला ने फिल्म में इमरान की मां का किरदार निभाया है। फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने उनके लिए हैदराबाद में फिल्म की स्क्रीनिंग रखने का फैसला किया।”

सूत्र के मुताबिक, “मोहित को इस बात की कुछ-कुछ जानकारी थी कि संभवत: स्क्रीनिंग के ही दिन अमला और नागार्जुन की शादी की वर्षगांठ है। दोनों फिल्म देखकर काफी भावुक हो गए।”

सूरी ने कहा, “हां, मैंने अमला और नागार्जुन सर के लिए स्क्रीनिंग रखी। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें फिल्म अच्छी लगी।”

देशभर के सिनेमाघरों में यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493