नागार्जुन ‘मीलो इवारु..’ के तीसरे संस्करण के लिए तैयार

चेन्नई , 7 सितम्बर (आईएएनएस)। नागार्जुन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के तेलुगू रूपांतरण बहुचर्चित टेलिविजन शो ‘मीलो इवारु कोटिसवरुडु’ के तीसरे संस्करण की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे।

दो सफल संस्करण के बाद तीसरे संस्करण की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है।

नागार्जुन ने आइएएनएस को बताया, “मुझे 60 एपिसोड्स की शूटिंग करने के लिए कहा गया है। इसके लिए तारीख तय करने पर विचार किया जा रहा है। “

नागार्जुन इस शो की मेजबानी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने इसे करियर के लिए एक बेहतरीन अवसर बताया है।

नागार्जुन ने कहा, “इस शो ने मुझे लोगों के दिलों को छूने का अवसर दिया। इसके माध्यम से मैं अनेक प्रतिभागियों के चेहरों पर मुस्कान ला पाया। शो के माध्यम से किसी की खुशी का कारण बन पाने की अनुभूति मुझे हमेशा याद रहेगी। मेरे लिए यह स्टारडम से मिली सफलता से भी अधिक महत्पूर्ण है। “

नागार्जुन अभी फ्रेंच नाटक ‘द इनटचेबल्स’ के दक्षिणी रीमेक और तेलुगू रोमांटिक नाटक ‘सोगाडे चिन्नी नयना’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। नागार्जुन ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं को अक्टूबर के पहले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493