चेन्नई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता नागार्जुन शनिवार को 56 साल के हो गए हैं। वह अपने परिवार के साथ थाईलैंड में एक बीच रिसॉर्ड में छुट्टियां मना रहे हैं।
अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “नागार्जुन अपनी पत्नी अमला और बेटों -नागा चैतन्य और अखिल- के साथ थाईलैंड में छुट्टी मना रहे हैं। वहां वह अपने परिवार के साथ जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं।”
नागार्जुन शनिवार को अखिल की पहली तेलुगू फिल्म ‘अखिल’ का टीजर भी जारी करेंगे।
नागार्जुन इस समय अपनी दो फिल्मों के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। इसमें से एक फिल्म ‘सोगाडे चिन्नी नयना’ और दूसरी तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म है, जिसका नाम अभी तय नहीं है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता कार्थी हैं।
फिल्म ‘सोगाडे चिन्नी नयना’ की टीम ने नागार्जुन के लिए विशेष जन्मदिन टीजर जारी किया है।
dharmpath.com dharmpath