‘नागिन 3’ में करिश्मा तन्ना बनेगीं ‘नागिन’

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। निर्माता एकता कपूर ने सोमवार को अपने नए सीरियल ‘नागिन 3’ में अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के किरदार का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीरियल में करिश्मा ‘नागिन’ का किरदार निभा रही हैं।

एकता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शो में अभिनेत्री का स्वागत किया।

एकता ने सोमवार को ट्वीट किया, “यह रही पहली नागिन। करिश्मा तन्ना, ‘नागिन 3’ में स्वागत। जल्द आ रहा है कलर्स पर।”

उन्होंने करिश्मा के किरदार का फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।

कहा जा रहा है कि ‘नागिन 3’ में तीन नागिनें होंगी। दो अन्य नागिनों का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

सीरियल के पहले और दूसरे संस्करण में नागिन का किरदार मौनी राय ने निभाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493