नागुर्जुन के जन्मदिन पर लांच होगी बेटे की फिल्म

चेन्नई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के अभिनेता बेटे अखिल की दूसरी तेलुगू फिल्म उनके पिता के जन्मदिन पर 29 अगस्त को लांच होगी। हनु राघवपुड़ी निर्देशित फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

अभिनेता के एक करीबी ने सूत्र आईएएनएस को बताया, “फिल्म संयोग से नागार्जुन के जन्मदिन पर 29 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लांच होगी। फिल्म से संबंधित अधिक जानकारी का खुलासा उसी दिन होगा। फिल्म की नियमित शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू होगी।”

अखिल ने भी ट्विटर के माध्यम से यह खबर साझा की।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “हनु राघवपुड़ी के साथ पटकथा पर काम कर रहे हैं। प्री-प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं।”

अखिल ने पिछले साल तेलुगू फिल्म के साथ अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत की थी, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493