नाटो का आतंकवाद के खिलाफ जंग जारी रखने का संकल्प

इस्तांबुल, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के शीर्ष वरिष्ठ कमांडरों ने यहां शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक के समापन पर किसी भी तरह के आतंकवाद के विरुद्ध अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

नाटो सैन्य समिति के अध्यक्ष पेट्र पावेल ने कहा, “आतंकवाद ने नाटो और अंतर्राष्ट्रीय स्थिरता के लिए प्रत्यक्ष खतरों का रूप ले लिया है। यह निकट भविष्य में खतरा बना रहेगा।”

जनरल स्टाफ के तुर्की प्रमुख हुलुसी अकर ने कहा, “इन नए खतरों ने हमें पहले से भी कहीं ज्यादा निर्णायक होने के लिए मजबूर कर दिया है। हम हमारे हवाईअड्डों को काम में ले आए हैं। हम पूरी दृढ़ता के साथ किसी भी तरह के आतंकवाद का सामना कर रहे हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हालांकि दोनों ही जनरलों ने कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ किसी सैन्य कार्रवाई की जानकारी नहीं दी।

यह बैठक उस वक्त हुई है, जब नाटो और रूस के बीच काला सागर, बाल्टिक सागर और पूर्वी यूरोप में अपने शक्ति संतुलन को बढ़ाने के लिए गठबंधन निर्णय से यूक्रेनी संकट को लेकर तनाव बढ़ रहा है।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को कहा कि रूस सीरिया को मानवीय मदद, सैन्य आपूर्ति औ परामर्शदाता भेज रहा है और मदद मांगे जाने पर अतिरिक्त सहायता भी भेजेगा, इसलिए अमेरिका की ओर से चिंता जताने से गृहयुद्ध को बढ़ावा मिलेगा और इससे और ज्यादा प्रवासी यूरोप जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493