नाटो ने रूस को चेताया (लीड-1)

ब्रसेल्स/इस्तांबुल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने रूस से जिम्मेदाराना तरीके से बर्ताव करने का आग्रह किया है।

रूसी विमान द्वारा तुर्की के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के लिए रूस के तुर्की ने राजदूत को तलब किया है।

नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने शनिवार को कहा, “रूस के लड़ाकू विमान ने तुर्की प्रशासन की निरंतर चेतावनी के बावजूद कल (शनिवार) तुर्की के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है।”

उन्होंने कहा, “पिछली घटनाएं बता चुकी हैं कि इस तरह की गतिविधियां कितनी खतरनाक होती हैं।”

उन्होंने रूस से जिम्मेदाराना तरीके से बर्ताव करने और नाटो के हवाई क्षेत्र का पूरी तरह सम्मान करने का आग्रह किया। तुर्की 1952 से इस गठबंधन का सदस्य है।

स्टोलटेनबर्ग ने रूस से इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होने के लिए आवश्कर कदम उठाने का आग्रह किया।

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम रूस के राजदूत को तलब किया और रूस के एसयू-34 विमान द्वारा हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के प्रति विरोध जताया।

मंत्रालय ने लिखित बयान में कहा कि तुर्की की वायुसेना ने शुक्रवार को रूस के विमान को अंग्रेजी और रूसी भाषा में कई बार चेतावनी दी।

हालांकि रूस ने तत्काल इन आरोपों का खंडन कर दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने कहा, “रूस के विमान ने तुर्की की हवाई सीमा का उल्लंघन नहीं किया।”

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एडरेगन ने शनिवार को रूस को चेतावनी दी और कहा कि यदि तुर्की के हवाई क्षेत्र का बार-बार उल्लंघन होता रहा तो रूस को इसके गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493