ब्रसेल्स, 24 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने यूरोपीय संसद को संबोधित करने के दौरान यूरोपीय संघ (ईयू) और नाटो के बीच सहयोग के महत्व पर रोशनी डाली।
स्टोल्टेनबर्ग ने विदेश मामलों पर यूरोपीय संसद समिति और सुरक्षा एवं रक्षा पर इसकी उप-समिति के मंगलवार के अपने भाषण में कहा कि यूरोपीय संघ के 90 फीसदी नागरिक नाटो मित्र राष्ट्रों के भी नागरिक हैं, यह बात संबंध के महत्व पर जोर देती है।
उन्होंने कहा कि चुनौतियों का सामना करने के लिए ईयू और नाटो के बीच एक मजबूत रिश्ता जरूरी है। उन्होंने कहा, “यूरोप का सुरक्षा माहौल एक पीढ़ी के लिए अधिक जटिल और अप्रत्याशित है।”
स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि नाटो दोहरे खतरों या जोखिमों से निपटने के लिए यूरोपीय संघ के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने एक मजबूत रक्षा उद्योग की ईयू की योजना का स्वागत भी किया।
उन्होंने 2016 को नाटो-ईयू संबंध के लिए ‘एक महत्वपूर्ण साल’ बताया। उन्होंने कहा कि जून में होने वाली यूरोपीय परिषद और जुलाई में होने वाला नाटो शिखर सम्मेलन ‘हमारी एकता और व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रमुख मौके होंगे।’
dharmpath.com dharmpath