नाटो संसदीय असेंबली माह के आखिर में अल्बानिया में

तिराना, 15 मई (आईएएनएस)। अल्बानिया इस माह के आखिर में राजधानी तिराना में नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) की संसदीय असेंबली का आयोजन करने जा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नाटो की अंतरसंसदीय संस्था के अल्बानियाई प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष पंदेली मजको ने शनिवार को कहा कि तीन दिवसीय बैठक 27 मई से शुरू होगी, जिसमें नाटो सदस्यीय देशों, सहयोगी देशों व पर्यवेक्षक देशों से करीब 700 प्रतिभागी जुटेंगे।

मजको ने कहा, “अल्बानिया को नाटो सदस्यीय देश होने के नाते संसदीय असेंबली के आयोजन का सौभाग्य मिला है, जो उन निकटतम व भावी चुनौतियों के बारे में विचार-विमर्श करेगी, जिससे हमारे गठबंधन को निपटना है।”

नाटो संसदीय असेंबली की स्थापना 1955 में की गई थी। 28 नाटो सदस्यीय देशों से इसके 257 प्रतिनिधि हैं।

अल्बानिया चार अप्रैल, 2009 को पूर्ण रूप से नाटो का सदस्य बन गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493