नाती के जन्म पर खुश हेलन

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता-पटकथा लेखक सलीम खान की पत्नी और गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा हेलन अपने नाती आहिल के जन्म पर बेहद खुश हैं।

हेलन की बेटी अर्पिता खान की शादी आयुश शर्मा से हुई है। उन्होंने बुधवार को अपने पहले बेटे को जन्म दिया। हालांकि, अर्पिता हेलन की अपनी बेटी नहीं हैं।

जब आईएएनएस ने लक्मे फैशन वीक समर-रिसॉर्ट 2016 में नाती के जन्म पर हेलन को बधाई दी तो 77 वर्षीय अभिनेत्री ने चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान के साथ ‘धन्यवाद’ दिया।

हेलन शनिवार को कार्यक्रम में ‘डबलइजआउट’ सत्र में एजीआईओ ब्रांड के लिए रैंप पर चलीं।

वह अभिनेत्री सनी लियोन, हास्य अभिनेता भारती सिंह और ट्रांसजेंडर हस्ती लक्ष्मी नारायण के साथ मंच पर आईं।

शायद यह पहली बार था, जब एक ट्रांसजेंडर ने लक्मे फैशन वीक के रैंप पर अपने जलवे बिखेरे।

गौरतलब है कि अर्पिता और आयुष की शादी नवंबर 2014 में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493